पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू,  पाकिस्तानी सेना ने जम्मू.कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के शनिवार को फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

रक्षा प्रवक्ता ने यहां कहा कि पाकिस्तान ने राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में करीब 1130 बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने या किसी तरह की क्षति होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। इससे पहले 20 नवंबर को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

Related Articles

Back to top button