Breaking News

नहीं मान रहा पाकिस्तान,फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार को बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि आज सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर पाकिस्तान ने पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम को उल्लंघन करते हुए मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलाबारी की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने भी गोलबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया।

गौततलब है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को भी पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।