परिणीति चोपड़ा को ये ट्वीट करना पड़ा भारी…..

चंडीगढ़, हरियाणा सरकार ने आज स्पष्ट करना चाहा कि अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसेडर के रूप में अब नहीं हटाया गया बल्कि 2017 में उनके साथ किये करार का नवीनीकरण ही नहीं किया गया था।

मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि नागरिकता संशोधन कानून ;सीएएद्ध के विरोध के दौरान दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्र.छात्राओं पर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ ट्वीट करने पर अभिनेत्री को अभियान के ब्रांड एंबेसेडर पद से हटा दिया गया है।

हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग के एक प्रवक्ता के आज यहां जारी बयान के अनुसार कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने ट्वीट में भ्रमित करने वाली जानकारी देकर यह विवाद फैलाया। प्रवक्ता के अनुसार वास्तविक तथ्यात्मक स्थिति यही है कि हरियाणा सरकार ने मई 2016 में अभिनेत्री के साथ एक साल के लिए करार किया था जिसकी अवधि अप्रैल 2017 में समाप्त हो गई और उसके बाद कभी करार का नवीनीकरण नहीं किया गया।

Related Articles

Back to top button