Breaking News

PM मोदी ने प्रसिद्ध लेखिका गीता मेहता के निधन पर व्यक्त किया शोक

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को प्रसिद्ध लेखिका और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन श्रीमती गीता मेहता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने आज एक्स पोस्ट में कहा, “मैं प्रसिद्ध लेखिका श्रीमती गीता मेहता जी के निधन से दुखी हूं। वह बहुमुखी व्यक्तित्व की धनी थीं, जो अपनी बुद्धिमता और लेखन के साथ-साथ फिल्म निर्माण के प्रति जुनून के लिए प्रसिद्ध थीं। वह प्रकृति और जल संरक्षण के प्रति भी समर्पित थीं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं ओडिशा नवीन जी और पूरे परिवार के साथ हैं। ओम शांति।”

उल्लेखनीय है कि प्रसिद्ध लेखिका और ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक की बहन गीता मेहता का शनिवार को 80 वर्ष की आयु में दिल्ली में अपने घर में निधन हो गया। वह वृद्धावस्था बीमारियों से पीड़ित थीं।