पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के जन्मदिन के मौके पर गुरुवार को उन्हें बधाई दी।

श्री मोदी ने ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा, “कर्नाटक के परिश्रमी मुख्यमंत्री बी.एस. युदियुरप्पा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वह राज्य के विकास, विशेषकर किसानों के कल्याण और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

श्री युदियुरप्पा का जन्म 27 फरवरी 1943 को कर्नाटक में हुआ था।

Related Articles

Back to top button