राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने प्रसन्नता जतायी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के 24 एवं 25 फरवरी को भारत की यात्रा पर आने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा है कि दोनों देशों की इस प्रगाढ़ मित्रता से न केवल हमारे नागरिकों बल्कि समूची दुनिया का कल्याण होगा।

नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके कहा कि उन्हें इस बात से बहुत प्रसन्नता हुई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति श्री ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप 24 एवं 25 फरवरी को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। भारत अपने इन खास मेहमानों कर यादगार स्वागत करेगा। यह यात्रा बहुत खास है और इससे भारत एवं अमेरिका के मैत्री संबंधों को दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एवं अमेरिका लोकतंत्र एवं बहुलतावाद के लिए समान रूप से प्रतिबद्ध हैं।

हमारे दोनों देश बहुत से मुद्दों पर व्यापक एवं गहन सहयोग कर रहे हैं। हमारे बीच यह मित्रता न केवल हमारे नागरिकों बल्कि संपूर्ण विश्व का कल्याण करने वाली है।

Related Articles

Back to top button