आगरा, उत्तर प्रदेश मे पुलिसकर्मियों के आत्महत्या करने का सिलसिला रूक नही रहा है।
अभी कुछ दिन पूर्व ही एक दरोगा और एक सिपाही द्वारा आत्महत्या किये जाने का मसला सामने आया था।
अब आगरा के थाना कागारौल में एक पुलिसकर्मी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सोमवार की सुबह पुलिसकर्मी का शव थाने के समीप बने कमरे में फांसी के फन्दे पर लटका मिला।
थाना कागारौल प्रभारी संजुल पांडेय ने बताया कि हैड मौहर्रिर जितेंद्र ने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन उसे बचा लिया गया था।
तब पारिवारिक विवाद सामने आया था।
लेकिन इस बार उसने अपने साथियों को कोई बात नहीं बताई और उक्त कदम उठा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ निवासी पुलिसकर्मी जितेंद्र आगरा के थाना कागारौल में हेड मौहर्रिर पद पर तैनात था।
जितेंद्र थाने के समीप ही बने कमरे में रहता था।
सोमवार सुबह लोगों ने जब उसका शव लटकता देखा तब जानकारी हुई।
सूचना मिलने पर एसपी देहात और सीओ अछनेरा कागारौल पहुंच गये।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
Back to top button