पुलिस ने गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

चतरा, झारखंड में चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र से शुक्रवार को पुलिस ने गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर सिमरिया-चतरा मुख्य पथ पर देल्हो घाटी के निकट से 600 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर पिपरवार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का रहने वाला है और वहीं रहकर होटल का संचालन करता है।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार युवक अपने होटल में ही गांजा का पुड़िया बनाकर बेचने का काम करता है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button