
भोपाल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक होटल में हुक्का पीते डेढ़ दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बागसेवनिया थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में कल देररात हुक्का पीते हुए होटल मालिक सहित 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
होटल मालिक शासन के दिशा निर्देश का उल्लंघन कर देर रात्रि बार का संचालन कर लोगों को हुक्का पीला रहा था। पुलिस के अनुसार हुक्का पीने का सामान, 7 पाइप व 7 मिन्ट जप्त किया गया है।