प्रसपा इस तरह से मनायेगी मुलायम सिंह का जन्मदिन

लखनऊ , समाजवादी पाटी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) 22 नवम्बर को सादगी से मनायेगी।

पार्टी महासचिव आदित्य यादव ने  पदाधिकारियों से कहा कि वे 22 धर्म निरपेक्षता और समाजवाद को सशक्त स्वर देने वाले मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सादगी से मनाये।

उन्होने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी कोविड प्रोटोकाल के पालन करते हुये निम्न वर्ग के बीच नेताजी के दीर्घायु की कामना करते हुये फल एवं अन्य वस्तुयें वितरित करें क्योंकि इंसानियत से बढ़ कर कोई काम नहीं होता।

Related Articles

Back to top button