राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

राम नाथ  कोविंद ने  ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा, “उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश भारत का ह्रदय प्रदेश है।

धर्म, संस्कृति, साहित्य, राजनीति, कला की मुख्य धाराएं यहीं से फूटी हैं। मैं कामना करता हूं कि यह प्रदेश निरंतर प्रगति और विकास की राह पर आगे बढ़े।उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की स्थापना 24 जनवरी 1950 को हुई थी।

Related Articles

Back to top button