आपातकाल की 45वीं बरसी पर संघर्ष करने वालों को प्रधानमंत्री मोदी ने किया नमन

नयी दिल्ली, आज से ठीक 45 वर्ष पहले देश मे आपातकाल लगाया गया था। जो वास्तव मे भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिये एक बड़ा प्रश्न चिन्ह बन गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल की 45वीं बरसी पर लोकतंत्र की रक्षा के लिये संघर्ष और यातनाएं झेलने वाले लोगों को गुरुवार को नमन करते हुए कहा कि देश उनका त्याग और बलिदान कभी भूल नहीं पाएगा।

श्री मोदी ने ट्वीट किया,” आज से ठीक 45 वर्ष पहले देश पर आपातकाल थोपा गया था। उस समय भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया, यातनाएं झेलीं, उन सबको मेरा शत-शत नमन! उनका त्याग और बलिदान देश कभी नहीं भूल पाएगा।”

Related Articles

Back to top button