प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया बडा खुलासा, बताया कौन है उनका बॉस…?

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बडा खुलासा किया है। उन्होने स्वय यह बताया कि कौन उनका बास है।
पीएम नरेंद्र मोदी आज भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुये कहा कि भाजपा प्रक्रिया से चलती है। हमारे यहां मेंबरशिप से ज्यादा रिलेशनशिप चलती है। उन्होंने कहा कि आज से नितिन नवीन ही हमारे अध्यक्ष हैं। भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां पद नहीं प्रक्रिया अहम होती है। मैं भले ही पीएम हूं और तीन बार से हूं। लेकिन मेरे लिए पार्टी का कार्यकर्ता होना सबसे बड़े गर्व की बात है। इसीलिए जब बात पार्टी की आती है तो मैं कार्यकर्ता हूं और माननीय नितिन नवीन जी मेरे बॉस हैं।
PM मोदी ने नितिन नवीन की विनम्रता की तारीफ करते हुए कहा, “नितिन जी, हम सभी के अध्यक्ष हैं। उनका दायित्व सिर्फ भाजपा को संभालना नहीं है, NDA के साथ भी तालमेल का दायित्व देखना होता है। नितिन जी के संपर्क में जो भी आया है वो उनकी सरलता सहजता की चर्चा जरूर करता है। बीजेपी युवा मोर्चा का दायित्व हो, राज्य प्रभारी की जिम्मेदारी हो, नितिन जी ने जो-जो दायित्व उठाया उसे पूरा किया।”
इस तरह उन्होंने पूरी भाजपा को संदेश दे दिया कि नितिन नवीन ही पार्टी के नए मुखिया हैं और इसके नाते हर नेता को उन्हें सम्मान देना ही होगा। उन्होंने कहा कि नए नेताओं के लिए भाजपा एक मंच है। हमारे अध्यक्ष सबसे युवा हैं और ऊर्जा से भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज कल के युवाओं की भाषा में बात करूं तो नितिन जी खुद भी एक तरह से मिलेनियल हैं। वह उस पीढ़ी से हैं, जिसने भारत में बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी बदलाव होते देखे हैं। वह उस पीढ़ी से हैं, जिसने बचपन में रेडियो से सूचनाएं पाईं और आज एआई के एक्टिव यूजर भी हैं। उनके पास ऊर्जा भी है और संगठन में काम करने का लंबा अनुभव भी है। यह हमारे दल के हर कार्यकर्ता के लिए बहुत उपयोगी होगा।





