उत्तर प्रदेश में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कासगंज, उत्तर प्रदेश में कासगंज के जिला कारागार में हत्या के आरोप में निरूद्ध कैदी ने फांसी शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जेल अधीक्षक आर के सिंह ने यहां बताया कि कासगंज जिला कारागार में आईपीसी की धारा 302 में हत्या के आरोप में निरूद्ध ज्ञान प्रताप सिंह(25) ने जेल की बैरक में चादर से फांसी लगाकर आत्म हत्या की।

उन्होंने बताया कि कैदी अम्बेडकर नगर जिले को रहने वाला था। मृतक बंदी फैजाबाद जेल से फरवरी 2019 में ट्रांसफर होकर कासगंज जेल में आया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button