Breaking News

प्रियंका गांधी ने बताया कितने लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं, सुनायी ये कविता

अम्बाला,  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि नोटबंदी की वजह से 5 लाख रोजगार खत्म हुए हैं और 24 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं।

हजारो रुपये खा गया कुत्ता,मालिक ने निकलवाने के लिए किया ये काम…

इस बैंक ने निकाला बड़ा ऑफर,सोना खरीदने पर मिल रही है इतने फीसदी छूट…

प्रियंका गांधी ने कहा कि नोटबंदी की वजह से 5 लाख रोजगार खत्म हुए, बीजेपी की सरकार ने मनरेगा को कमजोर कर दिया। इनके शासन में 24 लाख रोजगार खाली पड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अहंकार की तुलना दुर्योधन केे अहंकार से करते हुए  कहा कि इतिहास गवाह है कि यह देश किसी अहंकारी को माफ नहीं करता।

1 रुपए में यहां से खरीद सकते हैं सोना…

सस्ते में ऐसे खरीदें रसोई गैस सिलेंडर…

प्रियंका गांधी ने  कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा “इस देश ने कभी अहंकार और घमंड को माफ नहीं किया है। इतिहास गवाह है, महाभारत इसका गवाह है, ऐसा अहंकार दुर्योघन में भी था। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने किसान, युवा, रोजगार जैसी कई चुनौतियां हैं। 2014 में देश को कई उम्मीदें थीं लेकिन उन उम्मीदों पर सरकारें सफल नहीं हो पाईं।

खूब वायरल हो रहा लुटेरे बंदर का ये वीडियो…

इस मंदिर में पूजा करने से भगवान का आशीर्वाद नहीं श्राप मिलता है…

 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की बात सुनने के लिए 5 मिनट का समय भी नहीं निकाला, आज किसान देश में प्रताड़ित हो रहा है।प्रियंका बोलीं कि हम इस बार सच्चाई और जनता से जुड़े मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी के नेता अमेरिका-जापान जाते हैं, पाकिस्तान में बिरयानी खाते हैं लेकिन कभी देश की जनता के बीच नहीं जाते हैं।

बीजेपी का ‘नमो अगेन’ सॉन्ग सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल….

सरकार ने उठाया बड़ा कदम, बुर्का-नकाब समेत चेहरा ढकने पर लगाई रोक

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि देश ने अहंकार को कभी माफ नहीं किया, ऐसा अहंकार दुर्योधन में भी था जब कृष्ण उन्हें समझाने गए तो उन्हें भी बंधक बना लिया गया। प्रियंका गांधी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा.

जब नाश मनुज पर छाता है,

पहले विवेक मर जाता है

डगमग-डगमग दिग्गज डोले,

भगवान् कुपित होकर बोले

‘जंजीर बढ़ा कर साध मुझे,

हां, हां दुर्योधन! बांध मुझे

शराब पीने वालो को लगा बड़ा झटका,अब नहीं पी सकेंगे शराब

यूपी में नहीं बिकेगी शराब, जारी हुए निर्देश…