रायबरेली, कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी 22 को अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आयेंगी।
पार्टी सूत्रों ने आज यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि श्रीमती गांधी 22 व 23 अक्टूबर के अपने दौरे के दौरान भुये मऊ गेस्ट हाउस में रुकेंगी।
इस दौरान वह नवनियुक्त पदाधिकारियों की पाठशाला में शामिल होंगी।
यह पाठशाला 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम मानी जा रही है।
Back to top button