यूपी की महिलाओं के लिए प्रियंका गांधी ने लिया चौंकाने वाला निर्णय

लखनऊ, कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज यूपी की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक अहम फैसला लिया है। प्रियंका गांधी ने इस फैसले की घोषणा लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के संबंध में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रियंका गांधी ने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की है कि इस बार विधानसभा चुनाव में 40% टिकट कांग्रेस महिलाओं को देगी।

अपनी बात को मजबूती से रखते हुए प्रियंका गांधी ने यूपी में उनके लखीमपुर खीरी से हुए अब तक के सभी दौरों के दौरान महिलाओं के साथ हुए अनुभव को भी साझा किया।प्रियंका गांधी ने इसकी जरूरत को दर्शाते हुए कहा कि जब महिलाएं मजबूत होंगी तभी देश मजबूत होगा।

Related Articles

Back to top button