Breaking News

अमित शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन, पूर्व राष्ट्रपति की बेटी सहित कई गिरफ्तार

दिल्ली,  नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे करीब एक

दर्जन कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया है।

हिरासत में लिए गए नेताओं में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी भी शामिल हैं।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

इस दौरान दिल्ली में सीएए के विरोध में महिला कांग्रेस की प्रमुख शर्मिष्ठा मुखर्जी को संगठन के कुछ अन्य सदस्यों ने गृह मंत्री अमित शाह

के आवास के पास प्रदर्शन किया।

महिला कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सीएए वापस लो के नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने शाह के आवास के पास प्रदर्शन मार्च के दौरान शर्मिष्ठा और संगठन के कुछ अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया।

दिल्ली महिला कांग्रेस की करीब 50 अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया और मंदिर मार्ग पुलिस थाना ले जाया गया।