Raebareli : स्मृति ने किया 11 कार्यो का लोकार्पण , सुनी जनता की शिकायत व समस्याएं

रायबरेली,केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरूवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में छह करोड़ रूपये के 11 नव निर्मित कार्यो का लोकार्पण किया।

श्रीमती ईरानी ने तहसील सलोन के आदर्श नगर पंचायत परशदेपुर में विधानसभा सलोन की 11 प्रस्तावित नवनिर्माण विकास कार्य में 10 सम्पर्क मार्ग और एक लघु सेतु निर्माण कार्य का लोकार्पण किया तथा जनता की शिकायतों व समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निस्तारण के निर्देश डीएम-एसपी अधिकारियों को दिये।

उन्होने विधानसभा सलोन के परशदेपुर स्वर भारतीय विद्यालय के प्रांगण में लोक निर्माण विभाग प्रथम की छह करोड़ 46 लाख से अधिक की लागत सें 11 प्रस्तावित नवनिर्माण कार्यो का फीता खींचकर लोकार्पण किया। विधानसभा सलोन के परशदेपुर बारा ननौती मार्ग के किमी चार से बरावन सम्पर्क मार्ग इसी प्रकार सलोन ऊँचाहार मार्ग के जहानपुर, डलमऊ जगतपुर सलोन मार्ग के पूरे पण्डित, पूरे बबुरी (छतोह), धरही कोटिला, रूनीपुर (बसन्तगंज), पूरे बीरे (आशा रसीदपुर), पूरे लाल उपाध्याय (बासूपुर), पूरे कुर्मी व महेशपुर गाजीपुर (मधुकरपुर) सम्पर्क मार्गो के साथ ही रायबरेली में छतोहगांधी नगर मार्ग के किमी 10 में स्थित सेतु स्पाॅन के लघु सेतु का निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार गरीबों की हितेषी है जो सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास मूलमंत्र को लेकर सभी के सुख समृद्धि विकास के साथ ही देश व प्रदेश का चैमुखी विकास की ओर बढ़ रही है।