राहुल गांधी ने पंचायती राज दिवस पर इस नेता को किया नमन, बताया दूरदर्शी ?

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को नमन करते हुए उन्हें दूरदर्शी बताया और कहा कि वह स्थानीय स्वशासन के प्रणेता थे।

श्री गांधी ने ट्वीट किया “आज राष्‍ट्रीय पंचायती राज दिवस पर स्थानीय स्तर पर स्वशासन के रचयिता, दूरदर्शी आदरणीय राजीव गांधी जी को नमन और देश के सभी मुखिया, पंच तथा स्थानीय निकायों के सदस्यों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”

उन्होंने कोरोना महामारी से निपटने के लिए भी पंचायती राज व्यवस्था को महत्वपूर्ण बताया और कहा “कोविड-19 विपदा में भी देश के हर ज़रूरतमंद तक पहुँचने के लिए पंचायती ढाँचे की एक अहम भूमिका है।”

वर्ष 1992 में आज के ही दिन संविधान में 73वां संशोधन कर पंचायती राज व्यवस्था लागू कर स्थानीय निकायों को ज्यादा से ज्यादा शक्तियां दी गयी थी।

Related Articles

Back to top button