राज कपूर की बेटी का निधन, लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी

नयी दिल्ली, हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े ‘शोमैन’ राज कपूर की बेटी एवं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की समधिन ऋतु नंदा का आज तड़के निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं। वह पिछले सात वर्ष से कैंसर से पीड़ित थीं।

श्रीमती नंदा अभिनेता ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर की बहन थी। श्री रणधीर ने अपनी बहन की मौत की पुष्टि की। उन्होंने मीडिया को बताया, “ऋतु नंदा का आज सुबह निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थी। हम अभी दिल्ली में हैं। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।”श्री बच्चन ने अपने ब्लॉग लिखा ,“ मेरी समधिन एवं श्वेता की सास का रात एक एक बजकर 15 मिनट पर निधन हो गया।

संवाद नहीं कर सकता। यात्रा कर रहा हूं।”ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने भी श्रीमती नंदा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “मेरी प्यारी ,आपकी आत्मा को शांति मिले।”श्रीमती नंदा का जन्म 1948 में हुआ था और वह मशहूर उद्योगपति रंजन नंदा की पत्नी थी। उनके पुत्र निखिल नंदा की शादी अमिताभ बच्चन की पुत्री श्वेता बच्चन से हुई थी। उन्हें 2013 में कैंसर का पता चला था। उनका अमेरिका में भी इलाज चल रहा था।

Related Articles

Back to top button