Breaking News

यूपी के मुख्य सचिव बने राजेंद्र कुमार तिवारी…..

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजेंद्र कुमार तिवारी को स्थायी रूप से मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त कर दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि कार्यवाहक मुख्य सचिव के रूप में कार्य कर रहे 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा  के अधिकारी राजेंद्र कुमार तिवारी को मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय के सेवानिवृत्त होने के बाद से श्री तिवारी को कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। अब उन्हें पूर्णकालिक मुख्य सचिव बना दिया गया है। राज्य सरकार की तरफ से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है।