Breaking News

राजकुमार राव को आ रही इसकी याद

मुंबई , बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव को इन दिनों फुटबॉल ग्राउंड की याद आ रही है।

लॉकडाउन के दौरान राजकुमार राव लगातार अपने फैंस से अपील कर रहे हैं कि सरकार के निर्देशों का पालन करें और घर पर रहें। लॉकडाउन के समय में बॉलीवुड सिलेब्स टाइमपास के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। ऐसा करने से उनका टाइमपास भी हो जाता है और फैंस को भी अपने पंसदीदा कलाकार से जुड़ा अपडेट मिल जाता है। राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इसमें वह फुटबॉल को हवा में उछालकर उसे राउंड किक से हिट करते हैं। इसे देखकर लग रहा है कि लॉकडाउन के दौरान वह फुटबाल खेलने को मिस कर रहे हैं। राजकुमार राव फिल्म ‘रूही अफजा’, ‘लूडो’ और ‘छलांग’ में नजर आएंगे।