Breaking News

राज्य सभा ने अपने 57 सदस्यों को दी भावभीनी विदाई

नयी दिल्ली,  राज्य सभा ने इस वर्ष अप्रैल,  मई, जून और जुलाई में कार्यकाल समाप्त होने वाले सदन के 57 सदस्यों को आज भावभीनी विदाई दी।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के एक और मामले की पुष्टि

सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन को यह जानकारी देते हुए कहा कि अगले चार महीने में राज्य सभा के 57 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और सदन उनको विदाई दे रहा है। इन सदस्यों में कांग्रेस के मोतीलाल वोरा, टी0 सुब्बारामी रेड्डी, मोहम्मद अली खान, विप्लव ठाकुर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के टी के रंगराजन, अन्नाद्रमुक की विजिला सत्यानाथन और भारतीय जनता पार्टी के सत्य नारायण जटिया, नारायण लाल पंचारिया आदि शामिल हैं।

ईरान मे कोरोना संक्रमण से एक दिन में 127 लोगों की मौत

सभापति ने कहा कि जिन सदस्यों का इस अवधि में कार्यकाल समाप्त हो रहा है ,उनमें से पांच सदस्य पीठासीन उपसभापति पैनल में हैं।
उन्होंने कहा कि 20 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले इन सदस्यों में से कुछ पुनः निर्वाचित होकर आ रहे हैं। इन सदस्यों में उप सभापति हरिवंश भी शामिल हैं और वह पुनः निर्वाचित होकर आ रहे हैं।

इस राज्य में लॉकडाउन के बाद अब कर्फ्यू

श्री नायडू ने कहा कि इन सदस्यों में आठ महिला सदस्य भी हैं। सदन के नेता थावर चंद गहलोत ने सदस्यों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि उन्हें देश और समाज सेवा जारी रखनी चाहिए, अपने अनुभव का लाभ जनसेवा में देना चाहिए। सदन में विपक्ष के नेता ने कहा कि सदन में सदभावपूर्ण संबंधों को प्राथमिकता देनी चाहिए, सदन में सभी सदस्यों ने राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है। इन सदस्यों ने भी अपने अनुभव और संस्मरण सदन में सुनाये।

लॉकडाउन को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने कही ये बात