राष्ट्रीय जनता दल को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, निर्विरोध निर्वाचित घोषित

पटना ,  बिहार राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह को आज निर्विरोध पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया है।

राजद के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं पूर्व विधान पार्षद डॉ0 तनवीर हसन ने पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह के प्रदेश अध्यक्ष के

पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाने की घोषणा की।

जगदानंद सिंह बिहार के रामगढ़ से लंबे समय तक विधायक रहे हैं तथा बक्सर लोकसभा क्षेत्र से एक बार सांसद भी रह चुके हैं।

प्रदेश राजद के अध्यक्ष पद के लिए कल एकमात्र नामांकन जगदानंद सिंह ने दाखिल किया था।

डॉ0 हसन ने कहा कि जांच के बाद जगदानंद सिंह का नामांकन पत्र वैध पाया गया है।

उन्होंने कहा कि आज अपराहन एक बजे तक नामांकन-पत्र वापसी की तिथि निर्धारित की गई थी।

तय समय समाप्त होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार जगदानंद सिंह को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

 

Related Articles

Back to top button