ऋषि कपूर के जाने पर छलके लता मंगेशकर के आंसू…

मुंबई, स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने ऋषि कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है।

ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह एच एन अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

स्वर कोकिला ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा ,“क्या कहूं?क्या लिखूं कुछ समझ में नहीं आ रहा। ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री की बहुत हानि हुई है। ये दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

Related Articles

Back to top button