यूपी के इस जिले  में लॉकडाउन के चलते प्रदूषण में आयी कमी

बस्ती,  उत्तर प्रदेश के बस्ती मंडल के तीनों जिलों बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा संत कबीर नगर जिलों में लॉकडाउन के दौरान पर्यावरण प्रदूषण में व्यापक सुधार हुआ है।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि मंडल के तीनों जिलों बस्ती सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर में वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण और जल प्रदूषण में व्यापक सुधार हुआ है|

उन्होंने बताया कि बस्ती जिले में बहने वाली नदी सरजू कुआनो, आमी मनोरमा, रामरेखा सिद्धार्थनगर में बहने वाली नदी राप्ती, बूढ़ी राप्ती, कुआनो कुंडा, बानगंगा कबीर नगर जिले में बहने वाली नदी आमी, राप्ति, कुआनो, सरजू नदियों में जल स्वच्छ दिखाई दे रहा है| इन नदियों के जल का पीलापन समाप्त हो गया है और जल साफ दिखाई दे रहा है| मंडल के तीनों जिलों में वाहनों के ना चलने से ध्वनि प्रदूषण में व्यापक सुधार हुआ है| पर्यावरण में व्यापक सुधार के लिए लॉकडाउन बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ है|

Related Articles

Back to top button