
पुनर्गठन बैठक एवं पदाधिकारी मनोनयन- पत्र वितरण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
कार्यक्रम मे प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये पदाधिकारियों ने शिरकत की।
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव की अगुवाई मे, संगठन के पुनर्गठन का
कार्य शुरू हो गया है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव ने प्रदेश के जिलों व नगर अध्यक्षों सहित मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की थी।

इस बार प्रदेश अध्यक्ष ने 10उपाध्यक्ष, 20 महासचिव, 30 सचिव और 21 प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसी के साथ उन्होने जिला, मंडल और फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों के लिये गाईडलाईन भी जारी की।
अगली बैठक 19 जनवरी को लखनऊ मे होगी।

मनोनयन – पत्र लेने प्रदेश के कोने – कोने से भारी संख्या मे यादव समाज के लोग जुटे।