यूपी में रिटायर्ड दरोगा ने किया बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

arest

औरैया, उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आयी है जहां पर एक अवकाश प्राप्त दरोगा ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया,जिले गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने गुरूवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अजीतमल इलाके में भदसान क्षेत्र में जंडैल सिंह नामक रिटायर्ड दरोगा ने गांव की ही 07 वर्षीय बालिका को प्रसाद के बहाने अपने घर ले गया और वहां बनी दुकान में उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के चिल्लाने पर आसपास को लोग मौके पर पहुंच गये और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी जंडैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बालिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिंताजनक हालत में उसे सैंफई रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button