राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान शुरू, रखा एक करोड़ का लक्ष्य

समस्तीपुर, राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। राजद बिहार में एक करोड़ नये सदस्य बनायेगा । बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल  ने अगले करीब तीन माह में करीब एक करोड़ नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

एक करोड़ रुपये जीतने का मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ बेहद आसान,जानें पूरा विवरण…

राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर जिले के जितवारपुर में राजद के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि पार्टी के विस्तार के लिए बिहार मे सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रदेश में एक करोड़ लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जायेगा।

अब पुराने 1000 के नोट को लेकर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला….

इस बार बिग बॉस 13 में कंटेस्‍टेंट बन कर आएंगे ये सितारें….

श्री शाहीन ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने गरीबों, शोषितों और कमजोर वर्गों के सामाजिक न्याय के लिए लंबा संघर्ष किया है, उसी नीतियों पर राजद आज भी चल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड, पंचायत और गांव स्तर पर जाकर सदस्यता अभियान के माध्यम से लोगों को जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि इससे पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय और जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

पोस्ट ऑफिस में निकली बंपर वैकंसी….

द कपिल शर्मा शो के बच्चा यादव के फैन्स के लिए बुरी खबर….

इन सरकारी कर्मचारियों को त्योहारों से पहले मिला बड़ा तोहफा…..

अब जानवर की कोख से पैदा होगा इंसान…

गणित के इस सवाल को, क्या आप कर सकते हैं हल..?

Related Articles

Back to top button