नागरिकता कानून को लेकर आरजेडी का बिहार बंद….

पटना, नागरिकता संशोधन कानून  और राष्ट्रीय नागरिक पंजी  के विरोध में बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के आज बंद के दौरान राज्य में रेल एवं सड़क यातायात को बाधित किया गया।

राजद के बंद के दौरान पार्टी कार्यकर्ता सुबह करीब साढ़े नौ बजे पटना के राजेन्द्र नगर टर्मिनल के निकट पटरी पर लेट गये, जिसके कारण कुछ देर के लिए रेल यातायात बाधित हो गयी। वहीं, राजधानी के प्रमुख डाकबंगला चौराहा और आयकर गोलम्बर के निकट प्रदर्शन कर यातायात को बाधित कर दिया गया है।

सैकड़ों की संख्या में राजद का झंडा-बैनर लिये कार्यकर्ता यातायात पुलिस पोस्ट पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद पुलिस ने कुछ देर बाद ही कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। राजद के इस बंद का महागठबंधन में उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी  और वामदलों ने भी समर्थन दिया है।

Related Articles

Back to top button