Breaking News

सलमान खान ने ली 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की जिम्मेदारी

मुंबई, बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान फेडरेशन वेस्टर्न इंडियन सिने इंप्लाइज के साथ जुड़े 25 हजार दैनिक भत्ता पर काम करने वाले कर्मचारियों की मदद करेंगे।

कोरोना वायरस की वजह से फ़िल्म इंडस्ट्री में शूटिंग बंद है। फ़िल्में रिलीज़ नहीं हो रही हैं। देश में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन है। इसका सीधा असर डेली वेज वर्कर्स की लाइफ पर पड़ रहा है। उनके लिए रोजी-रोटी का संकट आ गया है। सलमान ख़ान उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। वह फेडरेशन वेस्टर्न इंडियन सिने इंप्लाइज के साथ जुड़े 25 हजार दैनिक भत्ता पर काम करने वाले कर्मचारियों की मदद करेंगे।

फेडरेशन के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा,“जब हम सलमान ख़ान के पास पहुंचे, तो उन्होंने हमसे सबसे अधिक प्रभावित आर्टिस्टों की संख्या मांगी। एसोसिएशन ने बताया कि ऐसे आर्टिस्ट की संख्या करीब 25 हजार है। उन्होंने इनकी मदद करने का निर्णय लिया है। हम शाम तक लिस्ट उनको भेज देंगे।”