Breaking News

समाजवादी पार्टी ने जारी की, लोकसभा प्रत्याशियों की एक और सूची

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी ने  लोकसभा प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है।

जारी सूची के अनुसार, समाजवादी पार्टी  ने अपने तीन और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं।

सपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक पूर्व मंत्री आनंद सेन को फैजाबाद सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। आनंद सेन पूर्व सांसद मित्रसेन यादव के पुत्र हैं।

इसके अलावा पूर्व सांसद देवेन्द्र यादव को एटा से जबकि हेमराज वर्मा को पीलीभीत सीट से सपा का टिकट मिला है।

सपा उत्तर प्रदेश में अब तक 19 प्रत्याशियों और मध्य प्रदेश में एक उम्मीदवार के नाम घोषित कर चुकी है।