समाजवादी पार्टी ने खोया अपना एक और कद्दावर नेता

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने अपना एक और कद्दावर नेता खो दिया है। यूपी के पूर्व मंत्री और सपा के कद्दावर नेता विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह का कोरोना से निधन हो गया।

कोरोना संक्रमण के चलते लखनऊ में पंडित सिंह का इलाज चल रहा था। काफी दिनों से मिडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती थे। गोंडा के नवाबगंज इलाके के रहने वाले पंडित सिंह की गिनती यूपी के कद्दावर नेताओं में होती थी। पंडित सिंह के निधन से सपा खेमे में शोक की लहर दौड़ गई है। पंडित सिंह पहले भी दो बार संक्रमित होने के बाद कोरोना को मात दे चुके थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पंडित सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है।

कोरोना पॉजिटिव आए पंडित सिंह की हालत पिछले महीने से खराब थी। 21 अप्रैल को उन्हें पहले लखनऊ में भर्ती कराया गया था। कुछ सुधार के बाद गोरखपुर लाकर एससीपीएम हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां अचानक हालत बेहद गंभीर होने पर फिर लखनऊ शिफ्ट किया गया था। परिजनों के मुताबिक सांस लेने में दिक्कत आ रही थी और वेंटिलेटर पर थे। उनके बेटे सूरज सिंह से चिकित्सकों ने बताया था कि उनकी हालत ठीक नहीं है। इससे पहले भी पूर्व मंत्री दो बार कोरोना पॉजिटिव आ चुके थै।

 

Related Articles

Back to top button