शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चे को दिया विस्तार, पांच फ्रंटल संगठनों सहित जिलाध्यक्षों की सूची की जारी

नई दिल्ली, समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों की सूचियां जारी कर दी। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश के 14 मंडल प्रभारियों और तीस जिलों के जिलाध्यक्षों  की एक सूची जारी की थी। शिवपाल सिंह के ट्विटर पर अपनी पार्टी के पदाधिकारियों की एक दूसरी लिस्ट जारी कर दी है जिसमे 21 जिलाध्यक्ष शामिल हैं।

शिवपाल सिंह ने ट्विटर पर सूची जारी करते हुए कहा कि, समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के अगले चरण में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों/महानगरों/संगठनों के अध्यक्षों/ पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। आप सभी से अपेक्षा है कि आपके अनुभव, परिश्रम एवं सक्रियता से समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को गतिशीलता एवं मजबूती मिलेगी। शिवापाल सिंह ने जो सूची आज जारी की है। उनमें केवल महानगरों के जिलाध्यक्षों का ऐलान किया गया है।

Related Articles

Back to top button