संजय वन पर्यावरण संरक्षण योग जागरूकता समिति रजि. के स्वच्छता, सदस्यता अभियान के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन

कानपुर, आज किदवई नगर संजय वन में संजय वन पर्यावरण संरक्षण योग जागरूकता समिति रजिस्टर्ड के अंतर्गत सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें कई स्कूलों के लड़के और लड़कियों ने संजय वन परिसर में साफ सफाई करने के उपरांत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी के सानिध्य में सदस्यता ग्रहण की एवं लोगों को संस्था का सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया कई लोगों ने संस्था की सदस्यता को ग्रहण किया एवं गोष्ठी के उपरांत अध्यक्ष डीके गुप्ता का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।

डीके गुप्ता द्वारा अपने संबोधन में देश में बढ़ते हुए ग्लोबल वार्मिंग प्रदूषण, बदलते मौसम पर चिंता व्यक्त की एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में संस्था से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण,जल संचयन, एवं पर्यावरण को सुधारने के लिए प्रयास करने को कहा गया। साथ ही संस्था के द्वारा संजय वन में साफ सफाई व स्वच्छता एवं वृक्ष रोपण के लिए स्वयंसेवकों की प्रशंसा की गई।

संस्था के वरिष्ठ संरक्षक कई व्यापार मंडलों में अध्यक्ष के पद पर चर्चित भाजपा नेता अनूप तिवारी के द्वारा संस्था के द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान एवं सदस्यता अभियान की प्रशंसा की गई। मुख्य रूप से भाजपा नेता अनूप तिवारी, मिश्रा जी, दीपक शुक्ला, सुनील मिश्रा, दीपांकर त्रिपाठी, छोटू यादव, नील रतन उपाध्याय, अमित दीक्षित, राजेश गुप्ता, रमन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button