संजय सिंह का कांग्रेस व राज्यसभा से इस्तीफा, बीजेपी मे होंगे शामिल, लगाये ये आरोप

लखनऊ, राजनीति मे गांधी परिवार के करीबी संजय सिंह ने कांग्रेस और राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। संजय सिंह बीजेपी मे शामिल हो रहें हैं।

यूपी के कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय सिंह ने कांग्रेस और राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है।

संजय सिंह को कांग्रेस ने असम से राज्यसभा सांसद बनाया था

संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस बिना नेतृत्व वाली पार्टी है।

कांग्रेस मे संवाद हीनता है। एसी पार्टी मे रहने का कोई मतलब नही है।

कांग्रेस को पता नही आनेवाला समय क्या है।

सूत्रों के अनुसार,   बीजेपी  संजय सिंह को दोबारा राज्यसभा भेज सकती है।

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद  नीरज शेखर के बाद संजय सिंह यूपी से दूसरे बड़े क्षत्रिय नेता हैं जो बीजेपी मे शामिल हो रहें हैं।

संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह अमेठी से बीजेपी की विधायक हैं। उनकी दूसरी पत्नी अमिता सिंह हैं।

 1980 में जब नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य ने अमेठी से चुनाव लड़ने का फैसला किया तो उन्होंने संजय गांधी को अपना समर्थन दिया।

अमेठी का नेहरू-गांधी परिवार से गहरा नाता रहा है।

अमेठी के पास वाली लोकसभा सीट रायबरेली से उस समय इंदिरा गांधी चुनाव लड़ती थी।

बाद में  संजय की जगह राजीव गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ा तो वह उनके दोस्त बन गए।

Related Articles

Back to top button