सविता समाज सामाजिक न्याय के लिये अखिलेश यादव को बनायेगा मुख्यमंत्री

लखनऊ , सविता समाज सामाजिक न्याय लागू करवाने के लिये समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को  मुख्यमंत्री बनायेगा।

फतेहपुर जिले में सविता समाज का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य श्री संजय सविता विद्यार्थी रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष श्री विपिन यादव ने की।
सम्मेलन में भाजपा सरकार की पिछड़ा वर्ग विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। संविधान को बचाने के लिये 2022 में समाजवादी सरकार का बनना लोकतंत्र के हित में है। मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य श्री संजय सविता विद्यार्थी ने कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही सामाजिक न्याय लागू हो सकेगा।
कार्यक्रम का संचालन सुनील उमराव ने किया। इस अवसर पर सर्वश्री मदनलाल वर्मा, पूर्व सांसद अशोक पटेल, जालिम सिंह, के.पी. यादव, शंकर लाल सविता, रजवंत सेन, जगत नारायण सेन कामता प्रसाद सेन, सुरेन्द्र सेन, कालीचरण, लक्ष्मी बाबू, राम विशाल, राम शंकर, हरीश, संतराम फौजी, श्रवण कुमार सेन, प्रकाश सविता बलराम सिंह पद्म, सुनील शाक्य सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री विनोद सविता सेन, सविता समाज के बीच में चौपाल  कार्यक्रम करेंगे। वे 20 सितम्बर से 05 अक्टूबर 2021 तक बुलन्दशहर, मेरठ हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मैनपुरी और फिरोजाबाद में यात्रा के दौरान चौपाल लगाएंगे।

Related Articles

Back to top button