वूमेन एंपावरमेंट थीम पर, मनाया गया सावन महोत्सव

लखनऊ, राजधानी मे वूमेन एंपावरमेंट थीम पर आज सावन महोत्सव मनाया गया. आज लखनऊ मे रीति रिवाजों और परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए सावन महोत्सव  मनाया गया . सावन महोत्सव का आयोजन वूमेन एंपावरमेंट को बढ़ावा देने के लिए किया गया.

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जानी-मानी बाइकर और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पल्लवी फौजदार ने सावन महोत्सव के आयोजकों के प्रयासों की सराहना की.पल्लवी फौजदार लिम्का बुक में चार बार अपना नाम दर्ज करवा चुकी है. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पर्यावरण और वूमेन एंपावरमेंट के लिए काम कर रही सामाजिक कार्यकर्ता रीता सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया.

कार्यक्रम में, महिलाओं ने हरे रंग को अपने श्रृंगार में प्राथमिकता दी . इससे सावन उत्सव में उनके साज-श्रृंगार के साथ प्रकृति का हरा रंग भी सजा रहा। इस अवसर पर उन्होंने जहां सावन के झूलों और सावन के पकवानों का आनंद लिया, वहीं एक-दूसरे को फ्रैंडशिप बैंड बांधकर दोस्ती की कसमें खाई और अपनी दोस्ती को मजबूती दी.

सावन सुंदरी के चयन के लिए विभिन्न चरणों मे प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमे सावन पर आधारित साज-श्रृंगार देखकर सावन सुंदरी का चयन किया गया।  इस दौरान सावन के गीतों से उत्सव की धूम देखते ही बन रही थी। सभी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। एक से बढ़कर एक मनोरंजक गेम भी खेले गये। सावन उत्सव का आयोजन सखी ग्रुप ने  किया.  कार्यक्रम का संचालन नीना यादव, अनामिका चौधरी, छवि दीक्षित और इंदु भदौरिया ने किया.

Related Articles

Back to top button