Breaking News

न्यूजीलैंड में कोरोना से दूसरी मौत

वेलिंगटन, न्यूजीलैंड में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के कारण दूसरी मौत हो गयी है।

न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। देश में इस संक्रमण के 23 नये मामले सामने आये हैं और शुक्रवार को 21 नये मामले सामने आने की आशंका है। इस तरह से देश भर में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 1283 लोग संक्रमित हुए हैं।

देश में इस महामारी से अब तक दो लोगों की मौत हुई है तथा 273 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में अब तक 46000 लोगों की जांच हुई है। न्यूजीलैंड में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए 25 मार्च को चार सप्ताह के लिए देशव्यापी लॉकडाउन घोषित किया गया था।