वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष यादव बने, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी


लखनऊ, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, लोहिया ने आज पार्टी के पदाधिकारियों के विस्तार के क्रम मे जहां उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं, अपने मीडिया विंग की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष यादव को सौंप दी है।
आशुतोष यादव का पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक समय का राष्ट्रीय स्तर के मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है। सहारा टीवी, जी न्यूज, डीडी न्यूज चैनल आदि में कार्य कर चुके, आशुतोष यादव समाजवादी सेकुलर मोर्चे, के गठन की घोषणा के समय से ही मीडिया का काम देखने लगे थे। अब आधिकारिक रूप से पार्टी ने उन्हें अपना मीडिया प्रभारी नियुक्त कर दिया है।