
इससे रोजाना करीब 100 उड़ानें प्रभावित होंगी। इसमें 50 टेक ऑफ और 50 लैंडिंग करने वाली होंगी। आइजीआइ का संचालन दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की ओर से किया जाता है। डायल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कुल तीन में से एक रनवे को नवंबर में 13 दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। यह फैसला मरम्मत के काम को देखते हुए किया गया है। इस रनवे पर रिपेयरिंग का बड़ा काम होना है, जो करीब तीन साल बाद किया जा रहा है। रनवे 15 नवंबर से 27 नवंबर तक बंद रहेगा। इसका असर दो लाख से अधिक यात्रियों पर होने की संभावना है।
वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने नवंबर महीने के दौरान कोहरा छाने की संभावना जताई है, ऐसे में घना कोहरा रहा तो हवाई यात्रियों की परेशानी और बढ़ेेगी।बताया जा रहा है कि मरम्मत कार्य के चलते एक रनवे बंद रहने से प्रतिदिन तकरीबन 100 फ्लाइटें रद करनी पड़ेंगी। ये उड़ानें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों होंगी।