Breaking News

शिवपाल सिंह यादव ने इन पर लगाया ये गंभीर आरोप……

फिरोजाबाद, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि ओलावृष्टि तथा तेज बारिश से किसानों की फसल बर्वाद हो रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

श्री यादव शुक्रवार को यहां जेल में बंद पूर्व विधायक व प्रसपा जिलाध्यक्ष अजीम भाई से मिलने आये थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान और आम जनता परेशान है। अधिकारी कोई काम नही कर रहे है।

उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं पर भी सवालिया निशान खड़े किये है। उन्होंने कहा कि पहले नोटबंदी हुई फिर जीएसटी हुई जनता परेशान है। अब ओलावृष्टि व बारिश होने से आलू, गेंहू, सरसों आदि की फसल बर्वाद हो रही है लेकिन अधिकारी हाथ पर हाथ रखे बैठे है। किसानों को कम से कम दो-दो लाख रूपये मुआवजा मिलना चाहिये। किसानों को कुछ भी नही मिल रहा है।

श्री यादव ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिये सरकार ने कोई इंतजाम नही किये है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों मेें चिकित्सक व दवायें नही है। जेल में कैदियों का उत्पीड़न हो रहा है। खाना ठीक से नही मिल रहा है। पैसाें की वसूली हो रही है। जेल में जनप्रतिनिधियों का भी उत्पीड़न हो रहा है।

उन्होंने सैफई परिवार के एक साथ होली मनाने के सवाल पर कहा कि हम लोगों की पार्टिया अलग है लेकिन घर एक ही है।

सं भंडारी