लखनऊ, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ( लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। उन्होने कहा कि लंबी मूर्ति लगाने से लोगों को रोजगार नहीं मिलेगा।
अयोध्या में भगवान राम की विराट मूर्ति लगाए जाने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि लंबी मूर्ति लगाने से लोगों को रोजगार नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि मूर्तियां लगाकर, नाम बदलकर कुछ नहीं होता है। अब जनता मंदिर-मस्जिद के चक्कर में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि यूपी में कहीं पर भी विकास का काम नहीं हो रहा है। पुलिस थानों समेत सभी जगहों पर भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। एसडीएम से सीडीओ तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।