शिवपाल यादव अचानक पहुंचे समाजवादी पार्टी मुख्यालय, कहा..?

लखनऊ, आज 5 साल बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अचानक समाजवादी पार्टी मुख्यालय पहुंच गये। उनके साथ उनके पुत्र आदित्य यादव भी मौजूद थे।

समाजवादी पार्टी से अलग होने के 5 साल बाद आज अचानक शिवपाल सिंह यादव लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय पहुंच गये। यहां उनकी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ एक महत्वपूर्ण मीटिंग हुई। यह मीटिंग लगभग 40 मिनट तक चली। इस मीटिंग में उनके साथ उनके साथ उनके पुत्र आदित्य यादव भी मौजूद रहे।

मीटिंग के बाद , समाजवादी पार्टी मुख्यालय से निकलते हुये हांलांकि उन्होने मीटिंग का कोई ब्यौरा नही दिया पर मुस्कराते हुये ये जरूर कहा कि सबकुछ बहुत अच्छा रहा ।शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि उनका एक ही मकसद है कि भाजपा को सत्ता से बेदखल कर अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना है।  लंबे संघर्ष के बाद प्रदेश में समाजवाद स्थापित हुआ था, मगर भाजपा ने प्रदेश को उस मोड़ पर ला खड़ा किया है, जहां वह 50 साल पहले था।

शिवपाल सिंह यादव की समाजवादी पार्टी में कभी नंबर दो की हैसियत थी। पिछले चुनाव में अलग हुए तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बना ली। पांच साल तक अपनी पार्टी चलाई और अब फिर शिवपाल सिंह यादव के साथ आ गए हैं। चाचा शिवपाल सिंह यादव और भतीजे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की एकजुटता से कार्यकर्ताओं में जोश है।

 

 

Related Articles

Back to top button