वॉलमार्ट वितरण केंद्र में गोलीबारी, दो की मौत, चार घायल

वाशिंगटन, अमेरिका में कैलिफोर्निया के रेड ब्लफ स्थित वॉलमार्ट वितरण केंद्र में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गये।

अमेरिका अखबार न्यूयार्क टाइम्स ने आज अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। अखबार ने लिखा है कि रेड ब्लफ स्थित सेंट एलिजाबेथ सामुदायिक अस्पताल के प्रवक्ता एलिसन हेंड्रिकसन ने बताया कि शनिवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य लोग घायल हुए हैं।

गोलीबारी की यह घटना उत्तर कैलिफोर्निया से लगभग 120 मील दूर स्थित रेड ब्लफ वॉलमार्ट खुदरा निगम के वितरण केंद्र में स्थानीय समयानुसार शनिवार अपराह्न साढ़े तीन बजे घटित हुई।

रेड ब्लब दैनिक अखबार के अनुसार गोलीबारी कर्मचारियों की शिफ्ट बदलने के दौरान हुई। बंदूकधारी वितरण केंद्र में घुसा और गोलीबारी शुरू कर दी। बताया जाता है कि हमलावर को सीने में गोली मारी गयी है।

Related Articles

Back to top button