विरोध-प्रदर्शन के दौरान गोली चली, एक मरा, एक घायल

वाशिंगटन, अमेरिका में केंटुकी प्रांत के लुइसविले शहर में विरोध-प्रदर्शन के दौरान गोली चलने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

स्थानीय प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जेफरसन स्क्वायर पार्क में शनिवार रात विरोध प्रदर्शन रैली में करीब नौ बजे के गोली चली। सूचना मिलने के बाद जेफरसन काउंटी शेरिफ विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पाया कि दो लोग गोली लगने से घायल पड़े हैं।

पुलिस गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचाने के उपाय कर ही रही थी कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई जबकि दूसरे पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस पार्क में अफ्रीकी अमेरिकी आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन ब्रेओन्ना टेलर (26), की मौत पर विरोध किया जा रहा है जिसे मार्च में पुलिस ने गोली मारी थी।

Related Articles

Back to top button