एक भीषण सड़क दुर्घटना में छह मरे, पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर

नई दिल्ली, एक बड़ी सड़क दुर्घटना में, छह लोगों की मौैत हो गई है।

हरियाणा के अंबाला में आज एक आटो रिक्शा के कैंटर से सीधी टक्कर हो जाने की दुर्घटना में दो बहनों समेत छह लोगों की मौैत हो गई।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना नारायणगढ़-साधौैरा मार्ग पर बरसु माजरा गांव के निकट हुई। साधौैरा से नारायणगढ़ जा रहा एक आटो पंचकुला से जगाधरी जा रहे एक टैंकर से टकरा गया।
दुर्घटना में आटो चालक सुनिल, दो बहनों प्रियंका औैर कोमल, 81 वर्षीय मेहर चांद, 60 वर्षीय सलामती औेर 62 वर्षीय गफरदीन की मौैत हो गई। इनमें से पांच की मौत घटनास्थल पर ही हुई जबकि कोमल की मौत नारायणगढ़ सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई ले जाते समय हुई।
पुलिस के अनुसार कैंटर चालक, जिसने दुर्घटना होने के बाद फरार होने की कोशिश की थी, पीछा करनेे के बाद पकड़ लिया गया है।

Related Articles

Back to top button