Breaking News

स्मृति ईरानी ने अपने करीबी नेता की अर्थी को दिया कंधा

अमेठी,गौरीगंज इलाके के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की शनिवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुरेंद्र सिंह अमेठी से नव निर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी के करीबी थे। उन्होंने स्मृति की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद स्मृति दिल्ली से अमेठी पहुंचीं। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। स्मृति ने सुरेंद्र की अर्थी को कंधा दिया।

 बता दें कि उत्तर प्रदेश अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी माने जाने वाले बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी थी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता की मौत अत्यंत दुखद है। वह परिश्रमी कार्यकर्ता थे। भले ही हत्यारे जमीन के भीतर क्यों ना छिपे हों, उन्हें पकड़ लिया जाएगा। इस घटना से पूरी अमेठी दुखी है।

अब टीवी देखना होगा इतना ज्यादा सस्ता….

यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। हमें महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हम अगले 12 घंटे में केस को सुलझाने के लिए आश्वस्त हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पीएसी की तीन कंपनियों को नियुक्त किया गया है।

चिकन खाने से हुई एक व्यक्ति की मौत

भाई नरेंद्र सिंह और सुरेंद्र के बेटे अभय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि हत्या राजनीतिक कारणों के चलते की गई है। गांव की प्रधानी भाजपा में सक्रियता के चलते कई लोग उनसे नाराज थे। अभय प्रताप सिंह ने कहा कि स्मृति ईरानी ने पिता जी को चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी दी थी। जिसे वह निभा रहे थे। ये बात अन्य विरोधी नेताओं को अच्छी नहीं लगी। शायद इसीलिए उनकी हत्या कर दी गई।

पहले गर्भवती लड़की की हत्या, फिर गर्भ से इस तरह से निकाला बच्चा

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई गुंजाइश नहीं है। हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सिंह की हत्या पर भाजपा के अमेठी लोकसभा क्षेत्र के संयोजक राजेश अग्रहरि ने कहा कि कांग्रेस की हताशा और घटना के हालात को देखते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। राजेश ने कहा कि चुनाव के बाद से कांग्रेस में हताशा है इसलिए घटना की गहन जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

गोशाला में इस युवक ने किया कई गायों के साथ रेप…

अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने रविवार को बताया कि बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान स्थानीय भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह को शनिवार रात करीब 11.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि इस घटना के राजनीतिक हत्या होने से इंकार नहीं किया जा सकता। सभी पहलुओं पर जांच हो रही है। सिंह पूर्व प्रधान रहे हैं इसलिए यह पुरानी रंजिश का मामला भी हो सकता है।

अगर आप के पास है ये चीज, तो मिल जाएगी ये सरकारी नौकरी….

इस रॉयल फैमिली में निकली वैकेंसी, 26 लाख होगी सैलरी

लग्जरी कार पर गोबर लगाकर घूम रही है ये महिला,वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

आज से दूध हुआ इतना महंगा ,कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान…..