Breaking News

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए इतने उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र

नयी दिल्ली,  दिल्ली विधानसभा के आठ फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए 1029 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें 842 पुरुष और 187 महिलाएं हैं।

दिल्ली राज्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने बुधवार को नामांकन पत्रों को भरने के बारे जानकारी देते हुए मीडिया से कहा कि पर्चा दाखिल करने की अंतिम तिथि को 806 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इसमें से 670 पुरुषों ने और 136 महिलाओं के नामांकन पत्र शामिल हैं।

विधानसभा की कुल 70 सीटों के लिए कुल नामांकन 1528 भरे गए हैं जिसमें से 1250 पुरुषों के और 278 महिलाओं ने दाखिल किए हैं। श्री सिंह ने बताया कि 22 जनवरी तक कुल मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 है। इसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 81 लाख पांच हजार 236 और महिलाओं की 66 हजार 80 हजार 272 हैं। किन्नर मतदाता 824 हैं। इस प्रकार प्रति एक हजार मतदाताओं पर महिलाओं की संख्या 824 है। अट्ठारह से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या दो लाख 32 हजार 815 और 80 वर्ष से अधिक की दो लाख चार हजार 830 है। इलेक्टर जनसंख्या ;ईपी औसत 73ण्40 है।

राजधानी में सौ वर्ष के बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 690 हैए जिसमें से 150 मतदाताओं से निजी तौर पर मुलाकात की गई है। दिल्ली में सबसे अधिक मतदाता मटिया महल विधानसभा में चार लाख 23 हजार 682 और सबसे कम पुरानी दिल्ली इलाके की चांदनी चौक सीट पर एक लाख 25 हजार 684 हैं। सेवा वोटरों की संख्या 11 हजार 608 है।

विधानसभा चुनाव के लिए कुल मतदान केंद्रों की संख्या 13750 है जो 2688 स्थानों पर स्थित हैं। विदेशी मतदाताओं की संख्या 498 और 50 हजार 473 दिव्यांग मतदाता हैं। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है।